मालगाड़ी के चपेट में आने से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई
चाईबासा, जून 10 -- चाइबासा। मालगाड़ी के चपेट में आने और गंभीर रूप से जख्मी गोइलकेरा के किरसतान क्रिस्तान टोली निवासी 19 वर्षीय सुखराम सांडिल की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रात के लगभग 7 बजे मृतक गोइलकेरा रेलवे फाटक के बगल से रेलवे लाइन पार कर रहा था।उसी समय एक मालगाड़ी आ गई।जब तक वह बच पाता मालगाड़ी के चपेट में आ गया।उसका दोनों पैर कट गया। उसे तुरंत घटना स्थल से उठाकर गोइलकेरा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए चाइबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रात के लगभग 11 उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को रात के लगभग 7 बजे गोइलकेरा के पास रेलवे ट्रैक पार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.