पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला में जोगियाही पुल के समीप सोमवार की सुबह में मालगाड़ी के चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान नौडीहा थाना क्षेत्र के सरईडीह गांव निवासी 70 वर्षीय राधा देवी के रूप में की गई है। सूचना पाने के बाद टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार सिंह, मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पुत्र सुनील प्रसाद ने बताया कि काफी दिनों से अपने मां के साथ कांदू मोहल्ला के ज्योति आईटीआई के समीप किराया के मकान में रहा करते हैं। मां मानसिक रूप से कमजोर थी, दो दिन पहले बनारस से घूम कर आई थी, उसे इलाज के लिए ले जाना था लेकिन इस बीच घटना घट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.