चंदौली, फरवरी 13 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे के न्यू पीडीडीयू जंक्शन के समीप डीएफसीसी लाइन पर कोयला लदी मालगाड़ी की एक बोगी में शुक्रवार की दोपहर धुंआ उठने पर हड़कंप मच गया। इस दौरान विभागीय कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी। इस क्रम में उक्त बोगी को जंक्शन के डाउन यार्ड में लाया गया। वही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग बुझाई। इसके बाद मालगाड़ी के रैक को आगे के लिए रवाना किया गया। झारखंड से हरदुआगंज जा रही मालगाड़ी का रैक जैसे ही शुक्रवार की दोपहर न्यू पीडीडीयू जंक्शन के समीप पहुंची। एक बोगी से धुंआ उठने लगा। इसकी जानकारी होने पर विभागीय कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना देकर उक्त बोगी को गया कॉलोनी के समीप डाउन यार्ड में लाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी प्रयास के बाद कोयले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.