सीतापुर, मई 20 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर स्थित मालगोदाम परिसर में मंगलवार शाम को मालगाड़ी पर चढ़ा युवक विद्युत लाइन की चपेट में आने से झुलसकर ट्रेन से नीचे आ गिरा था। जिला अस्पताल में बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर दिनेश पाण्डेय के मुताबिक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...