मिर्जापुर, जनवरी 23 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के महड़ौरा गाँव के सामने गुरुवार को दो बजे दिन में मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना पोल संख्या 209/23, डीएफसी लाइन के अप लाइन पर हुई। मृतक की पहचान महड़ौरा गाँव निवासी 75 वर्षीय राम गोपाल पटेल पुत्र होरीलाल के रूप में हुई। बुजुर्ग रेलवे लाइन पार कर रहे थे तभी अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक कान से कम सुनते थे। घटना के बाद उनकी पत्नी पार्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन बेटों के पिता थे। अष्टभुजा चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.