मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल
रांची, सितम्बर 30 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रेल पुलिस ने घायल युवक को सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। रेल पुलिस के अनुसार घायल युवक राजकिशोर प्रसाद बिहार के दरभंगा जिले के नारायणपुर का निवासी है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह मुरी स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर उतरकर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसका बायां पैर कट गया। घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.