बदायूं, जनवरी 25 -- उझानी, संवाददाता। उझानी में गौशाला फाटक के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक के पास से मिले श्रम कार्ड के आधार पर पुलिस ने उसे मजदूर माना। युवक जरीफनगर इलाके के शादीपुर गांव का रहने वाला था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना जरीफनगर के शादीपुर पटपरा गंज का रहने वाले गोपाल पुत्र महावीर 30 वर्ष उझानी में बीती रात गौशाला रेलवे फाटक के समीप मालगाड़ी की चपेट में आया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गोपाल के पास से मिले श्रम कार्ड से उसकी पहचन की गई। जिसके बाद परिजनों को उघैती पुलिस के जरिये सूचना दी गई। गोपाल के चचेरे भाई राधेश्याम ने बताया, वह मथुरा मजदूरी करने जा रहा था। उझानी रेलवे स्टेशन के समीप वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...