फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- कमालगंज । फर्रुखाबाद कानपुर के रेलवे ट्रैक पर शनिवार की रात 11 बजे के बाद मालगाड़ी की चपेट में आने से पांच गोवंश की मौत हो गई। नगला दाउद गांव के नजदीक रात में गोवंश का झुंड निकल रहा था। इस बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से पांच गोवंशों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घटना की जानकारी पर गोरक्षक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से गड्ढा कराकर दफनाया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...