पूर्णिया, मार्च 14 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से चाय दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं परिजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान गुलाबबाग हासंदा टोला निवासी 60 वर्षीय जयशंकर साह के रूप में हुई है। घटना कटिहार-जोगबनी रेलखंड के केजे 13 पिलर संख्या 25/9 के पास गुदरी टोला के समीप की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार जयशंकर साह गुलाबबाग में चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मृतक के पुत्र रविन्द्र कुमार साह ने बताया कि वह बिना कुछ बताए घर से निकल गए थे। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के नीलमणि माथुर और मुफस्सिल थाना के एसआई किशोर चौधरी दलबल के साथ मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.