गंगापार, जनवरी 20 -- लालगोपालगंज में एक अधेड़ व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आकर मंगलवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे ट्रैक पर हुई इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया। प्रतापगढ़ जनपद के पिगई बढ़इपुर कुंडा निवासी 50 वर्षीय रामदास पुत्र विशेश्वर, मेवालाल जायसवाल डिग्री कॉलेज के सामने रेलवे पटरी पार कर रहा था। इसी दौरान प्रयागराज से ऊंचाहार की ओर जा रही मालगाड़ी को आता देख वह अचानक पटरी के बीच लेट गया। ट्रेन गुजरते समय वह घायल हो गया। घटना देख आसपास के लोगों ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी। पुलिस ने घायल के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस से उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि रामदास सुबह आधार कार्ड लेकर पैसे निकालने घर से निकले थे, लेकिन काफी देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.