पलामू, मई 3 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के बीस फूटा के समीप रविवार की दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवा की मौत हो गई है। सूचना पाने के बाद शहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी के महेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की पहचान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है परंतु अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...