कौशाम्बी, मई 28 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद सैनी थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव के समीप बुधवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आकर एक राजगीर की मौत हो गई। वह मजदूरी करने के लिए जाते वक्त हादसे का शिकार हुआ। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सैनी के सौंरई खुर्द गांव का 32 वर्षीय सोमचंद पुत्र फगुहार पेशे से राजगीर था। बुधवार की सुबह वह घर से पैदल ही मजदूरी करने के लिए कहीं जा रहा था। निहालपुर गांव के पास रेलवे लाइन पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। दुर्घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगीर की मौत के बाद से परिवार वालों रो-रोकर हाल बेहाल है पत्नी संगीता देवी, पुत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.