मालगाड़ी की चपेट में आकर युवती की गई जान
गाजीपुर, जून 28 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बुढ़नपुर में रविवार को 23 वर्षीय युवती अंजू कुमारी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता रविन्द्र राम ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। उसका काफी समय से वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल से इलाज चल रहा था। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मां तारा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल रहा। हादसे के बाद पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ पन्नेलाल यादव ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.