सहारनपुर, जनवरी 2 -- नानौता के देवबंद रोड स्थित रेलवे फाटक पर बिजनौर की ओर जा रही एक मालगाड़ी से दो गोवंश से टकरा गए। जिसके चलते दोनों गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। गोरक्षा दल के सदस्यों ने पुलिस की सहायता से जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दोनों गौवंशों को दबवाया। बीती देर रात्रि करीब दो बजकर 42 मिनट पर दिल्ली की ओर से बिजनौर जा रही मालगाड़ी की टक्कर लगने से रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे दो गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके चलते करीब आधा घंटा ट्रेन खड़ी रही। रेलकर्मियों द्वारा ट्रैक क्लियर करने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया जा सका। सुबह होने घटना की सूचना मिलते ही गोवंश रक्षक दल के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के सहयोग से मृत गोवंशों का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया। मौके पर गोरक्षा दल के जिला मंत्री विशु रोहिला के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.