मालगाड़ी की चपेट में आकर एक घायल
जौनपुर, जून 30 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में एफसीआई गोदाम स्थित गेट संख्या 63 के पास रविवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गेटमैन की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान कौशांबी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के सैयद राजा मोहल्ला निवासी 57 वर्षीय अवधेश पुत्र इंद्रजीत के रूप में हुई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रथम दृष्टया घायल व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.