लातेहार, मार्च 5 -- मालगाड़ी की चपेट में आकर अधेड़ महिला घायल लातेहार । थाना क्षेत्र की डेमू पंचायत के नावाडीह गांव के जतराटांड़ टोला के समीप रेलवे ट्रैक पर अधेड़ महिला मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान राधा देवी पति चरकू भुइयां जतराटांड टोला निवासी के रूप में हुई है। इस संबंध में घायल के भतीजे श्यामलाल भुइयां ने बताया कि उनकी चाची रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान तीनों रेलवे ट्रैक पर अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.