मालगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
पलामू, जून 13 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के करकटा एवं ऊंटारी रेलवे स्टेशन के बीच बांकी नदी के समीप शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों द्वारा घटना को आत्महत्या की आशंका से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलने पर ऊंटारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- गोमती पुल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं ऊंटारी थाने के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.