जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास सलगाझुड़ी में गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक मालगाड़ी की कपलिंग खुलने से रेलकर्मियों में अफरातफरी मच गई। परिचालन विभाग की सूचना पर रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और कपलिंग को जोड़ दिया। इसके बाद करीब एक घंटे विलंब से मालगाड़ी आगे बढ़ी। इसके बाद लाइन से जाम की समस्या का समाधान हो गया। हालांकि, यार्ड की लाइन पर मालगाड़ी की कपलिंग खुलने से टाटानगर-खड़गपुर मार्ग में यात्री ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...