चंदौली, अक्टूबर 6 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। डीएफसी के निदेशक पवन कुमार राय मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पीडीडीयू यूनिट मासनगर पहुंचे। इस दौरान डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर बढ़ते यातायात के बीच संरक्षा और परिचालन व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों के अनुसार बुधवार को निरीक्षण के क्रम में ट्रैक, पुल, सिग्नल, विद्युत, दूरसंचार सहित मालगाड़ियों के सुरक्षित परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। ट्रैक की स्थिति, पुलों की संरक्षा, सिग्नल प्रणाली, स्टेशनों पर परिचालन के इंतजाम और पावर हाउस की कार्यप्रणाली भी जांच के दायरे में रहेगी। इसमें कार्यकारी निदेशक संदेश श्रीवास्तव, पीडीडीयू यूनिट के मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार, महाप्रबंधक सुरक्षा आशीष मिश्रा, समूह महाप्रबंधक ब्रिज सौरभ पटेल, महाप्रबंधक परिचालन श्रवण कुमार, महाप्रबंधक दूरसंचा...