लखनऊ, मार्च 18 -- उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने माल ढुलाई परिचालन के क्षेत्र में 17 मार्च को मालगाड़ियों की अपनी अब तक की सर्वाधिक एक-दिवसीय औसत गति 24.30 किमी प्रति घंटा की उपलब्धि हासिल की। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस औसत गति की गणना में स्टेबलिंग एवं यार्डिंग जैसी सभी परिचालन प्रक्रियाएं शामिल रहीं। यह उपलब्धि नियमित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की समयपालन सुनिश्चित करते हुए प्राप्त की गई है। साथ ही 'क्रैक ट्रेनों' और 'उर्वरक' एवं 'अन्नपूर्णा' जैसी निर्धारित मालगाड़ियों के परिचालन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल माल परिवहन क्षमता में सुधार को दर्शाती है, बल्कि परिचालन दक्षता एवं संसाधनों के बेहतर प्रबंधन का भी प्रमाण है। मंडल के परिचालन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उत्कृष्ट समन्वय क्षमता, समर्पण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.