मालखाने में सीज कार का कटा टोल, एक्सीडेंट भी हुआ; एक पर्ची ने खोली पुलिस की पोल
नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां थाने में सीज खड़ी कार सड़क पर दौड़ रही थी, टोल प्लाजा पर उसका टोल भी कटा और जब मालिक कोर्ट का आदेश लेकर गाड़ी लेने पहुंचा तो वह एक्सीडेंट की हालत में मिली। पुलिस की इस लापरवाही की पोल टोल की एक पर्ची ने खोल दी। यह मामला गभाना थाना क्षेत्र का है। करीब दो साल की लड़ाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिंह की अदालत ने पीड़ित की अर्जी स्वीकार करते हुए गभाना थाना के पूर्व थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। लोधा क्षेत्र के रहने वाले बाबूलाल के बेटे छत्रपाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा था कि घटना से करीब चार-पांच महीने पहले उन्होंने एक वैगनार कार खरीदी थी। आरोप के अनुसार, 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.