रुडकी, मई 15 -- भगवानपुर। पुलिस ने करीब सात वर्ष से मालखाने पर रखे 162 जार बिसरा और पोस्टमार्टम से प्राप्त सामान और अन्य वस्तुओं को एसडीएम की देखरेख में नष्ट किया गया। शुक्रवार को भगवानपुर कोतवाली के मालखाने में वर्ष 2018 से 2025 तक के 162 बिसरा, पोस्टमार्टम से प्राप्त 34 पोटरी और अन्य सामान को नष्ट किया गया। इस दौरान एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, सीओ अभिनव चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वस्थय केंद्र के अनुज सिसोदिया, कोतवाली प्रभारी रितेश साह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...