मालखाना का चार्ज नहीं देने वाले थानेदार निशाने पर
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- जिले के थानों में मालखाना का प्रभार समय पर नहीं सौंपने वाले थानेदार अब पुलिस मुख्यालय के निशाने पर हैं। थाना बदलने या स्थानांतरण के बाद भी मालखाने का चार्ज लंबित रखने वाले अधिकारियों की सूची तैयार की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने ऐसे मामलों की जांच कर लापरवाही मिलने पर संबंधित थानेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। मालखाने में विभिन्न मामलों में जब्त सामान, दस्तावेज, वाहन, हथियार और अन्य साक्ष्य रखे जाते हैं। ऐसे में प्रभार हस्तांतरण में देरी से जब्त सामान के रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति के मिलान में परेशानी हो सकती है। इसको देखते हुए पुलिस विभाग ने मालखाने के प्रभार को लेकर सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। निर्देश के बाद अब थाना बदल चुके उन अधिकारियों की जानकारी जुटाई जाएगी, जिन्होंने अबतक मालखाने का प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.