बगहा, अप्रैल 11 -- बगहा। रामनगर थाना स्थित मालखाना का चार्ज नहीं देने पर न्यायिक कार्य बाधित होने के मामले को कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में शुक्रवार को तत्कालीन रामनगर थानाध्यक्ष सह वर्तमान में मुजफ्फरपुर में डीएसपी के रूप में पदस्थापित अनंत राम पर कोर्ट ने एफआईआर करने का आदेश दिया है। साथ ही पिछले तीन वर्ष से मालखाना का चार्ज नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की भी अनुशंसा की गयी है। अपर लोक अभियोजक जितेन्द्र भारती ने बताया कि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र की कोर्ट ने यह कार्रवाई की है। कोर्ट ने एफआईआर का आदेश जारी करने के साथ ही निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द से चार्ज दें अन्यथा कोर्ट को सख्त रूख अख्तियार करना होगा। मामला रामनगर थाना कांड संख्या 387/2023 का है। एफआईआर के अभियुक्त रजी अहमद की मोबाइल आईओ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.