धनबाद, मार्च 20 -- किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से टाटा स्टील फाउंडेशन ने मालकेरा स्थित टाटा फुटबॉल ग्राउंड में गुरुवार को 'किसान गोष्ठी' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 390 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने नई कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों और वैज्ञानिकों के बीच की दूरी को कम कर उन्हें एक साझा मंच पर लाना था। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने अपने संबोधन में टाटा स्टील फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा आजीविका, जल संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। दिनभर चले इस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.