महोबा, मार्च 2 -- उत्तर प्रदेश के महोबा शहर के खोया मंडी इलाके में 25 फरवरी को हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किराना कारोबारी संतोष पुरवार की पत्नी किरन पुरवार की हत्या किसी बाहरी लुटेरे ने नहीं, बल्कि घर की नौकरानी और उसके बेटे ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संतोष पुरवार अपनी पत्नी किरन के साथ खोया मंडी क्षेत्र में रहते थे। उनकी एक बेटी आकांक्षा है, जिसकी शादी हो चुकी है। किरन को पहले पैरालिसिस का अटैक आ चुका था, जिसके चलते घर के कामकाज और देखभाल के लिए आशा रैकवार (40) को करीब आठ साल पहले हेल्पर के रूप में रखा गया था।बेड पर मृत पड़ी मिला थी महिला घटना वाले दिन 25 फरवरी की सुबह संतोष रोज की तरह अपनी दुकान पर चले गए थे। घर पर केवल किरन और नौकरानी आशा मौजूद थीं। रात में जब संतोष दुकान ...