गोरखपुर, अप्रैल 6 -- UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन की चुटकी ली है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अगर फिल्म सिटी होती तो रवि किशन को मुंबई भटकना नहीं पड़ता। वह तो घर पर मार से बचने के लिए भागे। जब कुछ नहीं मिला तो फिल्मों में घुस गए। उसी बहाने आज उनकी मेहनत रंग लाई और वह सफल हो पाए हैं। गोरखपुर में लोगों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'अगर फिल्म सिटी होती तो रवि किशन को मुंबई भटकना नहीं पड़ता। ये कलाकार थे। कलाकार को सम्मान मिलना चाहिए। लेकिन जब ये गए होंगे मुंबई तब इनको भी नहीं रहा होगा कि ये कलाकार बन पाएंगे। क्योंकि तब तो घर की मार से बचने के लिए घर से भाग गए। अब करना क्या है? कामधाम कुछ और आता नहीं तो चलो फिल्मों में ही काम करें और उस बहाने गए और वहां पर जाकर के अपनी मेहनत से आज...