बिजनौर, अप्रैल 11 -- Bijnor News: देश विरोधी गतिविधियों के आरोपों में चर्चा में आए मेरठ निवासी आकिब खान ने शनिवार को तीसरा वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है। जारी वीडियो में उसने कहा कि मुझे मार दो या छोड़ दो, लेकिन मैं अपने ऊपर आतंकवादी का ठप्पा नहीं लगने दूंगा। मेरठ निवासी आकिब खान शातिर है और लगातार अपने नेटवर्क पर हो रहे पुलिस के प्रहार पर नजर बनाए हुए है। लुक आउट कार्रवाई हो या फिर उसके नेटवर्क से जुड़े उबैद और जलाल हैदर की गिरफ्तारी सभी मामलों में वह खुद को निर्दोष साबित करने के लिए वीडियो अपलोड कर रहा है। शुक्रवार को आतंकी गतिविधियों से जुड़े उबैद मलिक और जलाल हैदर की गिरफ्तारी के बाद जारी एडीजी अभिषेक यश के बयान पर भी विदेश में बैठा आकिब एक वीडियो के माध्यम से खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में वह कह रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.