रुडकी, अप्रैल 28 -- रुड़की, संवाददाता। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में भारत विकास परिषद (अविरल गंगा) की ओर से आयोजित दस दिवसीय शिविरमें छात्राओं ने मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधिका मिस जे सिंह और प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने किया। समापन अवसर पर छात्राओं ने दस दिनों के प्रशिक्षण में सीखी गई विधाओं का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सूर्य नमस्कार, जुम्बा, योग, मार्शल आर्ट तकनीकों के साथ-साथ मार्बल के पत्थर तोड़ने जैसे साहसिक करतब भी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मैथोडिस्ट कॉलेज में 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...