दुमका, मई 30 -- जामा, प्रतिनिधि। प्लस टू ग्रीन माउंट एकेडमी सेजाकोड़ा जामा में आयोजित तीन दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की। शिविर में प्रशिक्षक दीपक ने बच्चों को आत्मरक्षा, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं मानसिक एकाग्रता का प्रशिक्षण दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं कप देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के सचिव डॉ. करूण कुमार राय ने कहा कि मार्शल आर्ट आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। शिविर को सफल बनाने में शिक्षक संतोष एवं संजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्द...