देवरिया, जनवरी 8 -- देवरिया, निज संवाददाता नेपाल में आयोजित प्रथम तंग इल मूडो, कोरियन ओपन मार्शल आर्ट इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को डीएम दिव्या मित्तल ने खिलाड़ियों को कैंप कार्यालय पर सम्मानित किया। तीन जनवरी से पांच जनवरी तक नेपाल के धनगढ़ी जिला स्पोर्टस स्टेडियम में कोरियन ओपन मार्शल आर्ट इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इसमें देश के कुल 43 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में जिले को तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक मिला। 25-30 किग्रा भार वर्ग में कृष्णा वर्मा, 30-35 किग्रा भार में आशि मिश्रा और 60-65 किग्रा भार में आयुष यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 40-45 किग्रा भार में निखिल ने रजत और 50-55 किग्रा भार वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.