बेगुसराय, जनवरी 20 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कलरिपयट्टू लीग 2026 के लिए बिहार टीम की ओर से लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय तिरुवनंतपुरम में शानदार प्रदर्शन किया गया। प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट कलरिपयट्टू को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय कलरिपयट्टू लीग 2026 का आयोजन 17-18 जनवरी 2026 को किया गया । लीग का संचालन इंडियन कलारिपयट्टू फेडरेशन द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बेगूसराय से दो लड़के व कटिहार से दो लड़कियों ने बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इनमें बेगूसराय के आदर्श राज व मोहम्मद रिहान अंसारी तथा कटिहार की अंजलि कुमारी व वंदना कुमारी हैं। टीम कोच संजीत कुमार थे। कलारिपयट्टू एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के सचिव शिवम कुमार, कलारिपयट्टू एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव श्याम सहनी और अध्यक्ष...