नई दिल्ली, अगस्त 22 -- मार्वल की कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज होने से पहले यह सवाल जरूर उठता है कि इसकी कहानी पिछली किन फिल्मों से जुड़ेगी। 'एवेंजर्स डूम्सडे' की तुलना तो "एवेंजर्स एंडगेम" के साथ की जा रही है, ऐसे में इतनी बड़ी फिल्म का बैकग्राउंडर समझना तो फैंस के लिए और भी जरूरी है। तो इस मेगा बजट मूवी से पहले कौन सी फिल्में कवर करनी जरूरी हैं? इस सवाल का जवाब मार्वल ने खुद ही दे दिया है। जियो हॉटस्टार पर 'काउंटडाउन टु एवेंजर्स डूम्सडे' करके एक पूरी वॉचलिस्ट ही मार्वल ने रिलीज कर दी है।प्री एवेंजर्स डूम्सडे वॉचलिस्ट हैरानी की बात यह है कि एवेंजर्स ने इस लिस्ट में 'स्पाइडर मैन - ब्रांड न्यू डे' का नाम नहीं डाला है। दरअसल 'स्पाइडर मैन' की एक भी मूवी इस लिस्ट में नहीं है। सवाल उठता है कि क्यों? इसका जवाब जानें उससे पहले यह जान लेते हैं कि आखिर ...