नई दिल्ली, अगस्त 11 -- क्या आप जानते हैं कि मार्वल कॉमिक यूनिवर्स की फिल्मों का सबसे महंगा सीन कौन सा है? शायद आप किसी VFX सीन या फिर आयरन मैन की मौत वाले सीन का नाम लेंगे। लेकिन सच यह है कि मार्वल की फिल्मों में शूट किया गया अभी तक का सबसे महंगा सीन असल में पूरी स्टार कास्ट से झूठ बोलकर फिल्माया गया था। अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह सीन "एवेंजर्स एंडगेम" से है, तो यहां तक आपने सही गेस किया है। लेकिन जिस सीन को मार्वल मूवीज का सबसे कीमती सीन कहा जाता है, वो कोई VFX सीन नहीं है।कौन सा है सबसे महंगा सीन? मार्वल मूवीज का सबसे महंगा सीन उस सीन को माना जाता है, जिसमें आयरन मैन की मौत के बाद सभी सुपरहीरोज अपने सामान्य रूप में टोनी स्टार्क के अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं। इस सीन में किसी भी तरह का VFX नहीं था, और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट वास्...