मार्बल मिस्त्री की बेटी बनीं समीक्षा अधिकारी
उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव। शहर के मोहल्ला शांति नगर शेखपुर नहर के रहने वाले रमेश रावत की बेटी शालिनी रावत को समीक्षा अधिकारी चुना गया। शालिनी के पिता रमेश पेशे से मार्बल मिस्त्री हैं। मां कांति रावत एक गृहिणी हैं। दो छोटे भाई और एक छोटी बहन के साथ शालिनी घर की सबसे बड़ी बेटी हैं। कल रिजल्ट आते ही पूरा परिवार खुशियों के साथ झूम उठा। ऑल ओवर यूपी में 267 रैंक हासिल करके शालिनी ने उन्नाव का नाम रौशन कर दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने आवास पर पहुंचकर पारिवार से मुलाकात कर बधाई दी। शालिनी को मिठाई खिलाकर अंग वस्त्र एवं राम दरबार भेट कर शुभकामनाएं दी। बताया दिन रात पढ़ाई करने के बाद आज हम अपनी बेटी को इस मुकाम पर देख पाए। इस दौरान शिवम रावत, कॉमेडियन लक्ष्य निगम, शुभम यादव, प्रांजुल गुप्ता आशुतोष बाजपेई आदि रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.