लखनऊ, मार्च 26 -- ठाकुरगंज के जरनैलगंज में गुरुवार रात मार्बल कारोबारी मो. इमरान (42) का शव फ्लैट के अंदर पंखे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह के मुताबिक मो. इमरान मूल रूप से मुसाहिबगंज के रहने वाले थे। घास मंडी में उनका मकराना मार्बल के नाम से शोरूम है। बेटे मो. हुजैल ने बताया कि पापा सुबह शोरूम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो उन्हें फोन किया जो बंद था। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। पता चला कि शोरूम पर नहीं थे। जरनैलगंज में भी एक फ्लैट है। परिवारीजनों के साथ वहां पहुंचा। दरवाजे पर धक्का दिया तो खुल गया। अंदर पिता का शव फंदे से पंखे के सहारे लटका था। पुलिस के मुताबिक घरवालों ने किसी आरोप से इनकार किया है। तफ्तीश की जा रही है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.