बाराबंकी, मार्च 19 -- जैदपुर। 25 सालों से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त जिला कारागार में निरुद्व अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान के विरुद्व पिट-एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरा मुर्तजा निवासी अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान इस समय जेल में है। इसके विरुद्व जैदपुर, बाराबंकी, लखनऊ सहित के विभिन्न थानों में मार्फीन तस्करी के कई मुकदमें दर्ज हैं। जैदपुर पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर को जनपद स्तर पर ड्रग माफिया घोषित किया गया है, जिसका गैंग नंबर-32 है। अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान अपनी गैंग का सरगना है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के विरुद्व पिट एनडीपीएस की कार्रवाई की हैं। पुलिस की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।संतोष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.