संतकबीरनगर, मई 31 -- पौली, संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। धनघटा क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर निहैला गांव के पास शनिवार की सुबह मार्निंग वॉक कर रहे एक वृद्ध की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। इधर ग्रामीण घटना करके भाग रहे पिकअप चालक का करीब 06 किलोमीटर पीछा करके धनघटा के पास पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं दूसरी तरफ वृद्ध को परिजन सीएचसी हैंसर ले गए,जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल का विवरण धनघटा क्षेत्र के अजाव गांव के रहने वाले 60 वर्षीय रामजी यादव पुत्र स्वर्गीय मगरु यादव शनिवार की सुबह करीब पांच बजे घर से मार्निंग वॉक पर निकले थे। वह रामजानकी मार्ग पर टहलते हुए निहैला गांव के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से गुजरी सब्जी लदी पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रामजी गंभीर रुप से घायल हो ...