मार्निंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का हार्ट अटैक से निधन
प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एमएनएनआईटी) के अप्लाइड मैकेनिक्स विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार की सोमवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक गिरकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से प्रोफेसर की मौत होने की पुष्टि हुई है। 48 वर्षीय डॉ. अभिषेक मूल रूप से बिजनौर जिले में धामपुर के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी शुचि चौहान और दो बेटे हैं। डॉ. अभिषेक के निधन पर संस्थान के कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. अंबक कुमार राय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षण, शोध और संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्थान के कार्यवाहक निदेशक, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने प्रोफेसर के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दो मिनट का मौन रखकर प्रोफेसर को श्रद्धांजलि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.