चित्रकूट, जून 5 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी के अति व्यस्ततम मार्ग रेलवे स्टेशन रोड़ पर शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। दो बाइकों से पहंुचे चार शातिरों ने महिला को बहाने से रोकवाया और धमकी देकर उससे सोने की चेन समेत अन्य गहने उतरवा लिए। इसके बाद चारो शातिर बाइक से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए छानबीन की। जिसमें चार संदिग्ध युवक नजर आ रहे है। पुलिस शातिरों को चिन्हित कर रही है। स्टेशन रोड निवासी कारोबारी दीपक गोयल की पत्नी ज्योति गोयल रोजाना कई महिलाओं के साथ सुबह मॉर्निंगवॉक करने जाती है। शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे अन्य महिलाएं न आने से वह अकेले ही मॉर्निंग वॉक पर जा रही है। धतुरहा चौराहा के आगे स्टेशन रोड में पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और ज्योति को बहाने...