सुल्तानपुर, नवम्बर 23 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय थाना क्षेत्र के देहली चौकी अंतर्गत मार्निंग वॉक पर सुबह टहलने निकली महिला से जबरन लाखों के जेवरात अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया। मामला थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी देहली बाजार कस्बे से सटे भीखादास का पुरवा का है। रविवार सुबह लगभग पांच बजे शीला तिवारी पत्नी राजेश कुमार मार्निंग वाक पर निकली थीं। घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने पीछे से एकाएक उनके गले से चेन खींच कर उन्हें धक्का दे दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गई । उनके गिरते ही एक लुटेरा ने मुंह दबोच लिया व उनसे जबरन पायल, अंगूठी, कान में पहना हुआ सोने का झुमका सहित सारे जेवरात उतरवा लिया। जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने तहरीर बल्दीराय पुलिस को दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बल्दीराय नारद मुनि सिंह न...