कानपुर, जून 27 -- कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में शनिवार सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले एक बुजुर्ग मुगलरोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही वहां पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। राजपुर कस्बे के रहने वाले 85 वर्षीय कृष्ण कुमार पाल शनिवार सुबह करीब 7 बजे घर से मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। मुगलरोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों से जानकारी मिलते ही वहां पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी भाग्यवती बदहवास हो गईं, जबकि पुत्र उत्तम कुमार व कम...