जौनपुर, जून 17 -- जलालपुर। क्षेत्र के सिरकोनी बाजार में बुधवार की सुबह अधिशासी अभियंता आशीष चौहान के नेतृत्व में विद्युत विभाग ने मार्निंग चेकिंग अभियान चलाया, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान सात लोगों के यहां विद्युत अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की गई। अभियान विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाया जा रहा है। राजस्व नुकसान को रोकने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। अभियान में एसडीओ अतुल कुमार, जेई कृपाशंकर पटेल, शशांक सिंह, लाइनमैन संतोष यादव, सुजीत सिंह, सुनील मौर्य, सौरभ यादव, रोहित विश्वकर्मा आदि रहे। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी रोकने को मारे छापे, पांच लोग पकड़े यह भी पढ़ें- बिजली चोरी में पांच के खिलाफ मुकदमा, 11 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...