हापुड़, मई 29 -- शहर की नगर पालिका परिषद के पार्क में महीनों से गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। पार्क में प्रतिदिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा लगती है, जहां बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं भ्रमण, योग, आसन और व्यायाम करने के लिए पहुंचते हैं।

गंदगी की समस्या बताया गया है कि करीब एक माह पूर्व पार्क की सफाई कर चार स्थानों पर कूड़े के ढेर एकत्र कर दिए गए थे, लेकिन आज तक उन्हें उठाया नहीं गया। इसके चलते पार्क में दुर्गंध फैल रही है और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नागरिकों की मांग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिलासंघचालक बिजेंद्र माहेश्वरी ने पार्क में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जताते हुए नगर पालिका प्रशासन से जल्द सफाई कराने की मांग की। वहीं शाखा में आने वाल...