मार्तण्ड प्रकाश सिंह बने बलरामपुर के नए कप्तान
बलरामपुर, अगस्त 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस महकमे में गुरुवार देर रात हुए फेरबदल में बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार का तबादला कर दिया गया। उन्हें झांसी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है। वहीं हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे आईपीएस अधिकारी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जिले में विकास कुमार के कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर विशेष जोर रहा। गंभीर व चुनौतीपूर्ण मामलों में पुलिस टीमों को सक्रिय कर कई मामलों के खुलासे किए गए। नवागत एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को गंभीर और ब्लाइंड केसों की विवेचना करने का अनुभव होना बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एसपी विकास कुमार का झांसी तबादला, मार्तण्ड प्रकाश सिंह होंगे बलरामपुर के नए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.