मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- मॉडर्न पब्लिक स्कूल में चल रही एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें मार्डन पब्लिक स्कूल और आरएसडी ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में स्थान पक्का किया। पहला सेमीफाइनल मैच मॉडर्न पब्लिक स्कूल और गांधी नगर पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें एमपीएस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और आठ ओवर में बिना विकेट के नुक्सान से 129 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी गांधी नगर की टीम आठ ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 59 रन ही बना सकी और एमपीएस ने 69 रनों से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल और आरएसडी एकेडमी स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें बोनी ऐनी की टीम ने आठ ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 78 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएस...