मार्टीनगंज तहसील सभागार में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान
आजमगढ़, जून 21 -- मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सीडीओ परीक्षित खटाना और एसपी सिटी मधुबन सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कुल 92 प्रार्थना पत्र आए। जिनमें 62 राजस्व विभाग, 13 पुलिस विभाग, नौ विकास विभाग और 14 अन्य विभागों से संबंधित रहे। अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि तहसील दिवस में आए अधिकांश मामले पुराने एवं जमीन विवाद से जुड़े थे। जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान में सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, एसडीएम अविनाश कुमार गौतम, तहसीलदार अंजू यादव, सीओ फूलपुर किरण कुमार पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.