मार्टीनगंज और बिलरियागंज में आंधी-बारिश से क्षति
आजमगढ़, जून 4 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मार्टीनगंज और बिलरियागंज क्षेत्र में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश से व्यापक नुकसान हुआ। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जबकि टिनशेड उड़ने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। बिजली आपूर्ति भी घंटों बाधित रही। शहर में भी करीब आधे घंटे तक तेज आंधी चली, हालांकि वहां किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार, तहसील क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। तूफान के चलते सरायमीर-गंभीरपुर-नंदाव मार्ग पर रेवला गांव के पास तथा गंभीरपुर-मार्टीनगंज मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। छित्तेपुर-नंदाव मार्ग पर नंदाव बाजार में एक पुराना पेड़ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। नंदाव शहीद कृपाशंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.