मार्जिन मनी भुगतान में तकनीकी अड़चन, पीडीएस दुकानदारों की बढ़ी परेशानी
गया, अगस्त 19 -- समय पर मार्जिन मनी का भुगतान नहीं होने से जिले के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग ने अब लंबित मार्जिन मनी के भुगतान की प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए भुगतान की कार्रवाई तेज कर दी है। गया जिला एसएफसी के माध्यम से फरवरी से मई तक चार महीने की मार्जिन मनी के भुगतान की प्रक्रिया के तहत 27 जुलाई को ही राशि रिलीज कर दी है। इसके बावजूद तकनीकी कारणों से पूर्ण भुगतान की प्रक्रिया में व्यवधान बना हुआ है। पीडीएस डीलरों ने बताया कि सभी डीलरों को राशि का भुगतान नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। सितंबर 2025 का भी मार्जिन मनी का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है जो एक चिंता का विषय है। इतना ही नहीं बढ़े हुए दर से भी मार्जिन मनी का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है।
जिला प्रबंधक का बया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.