मार्जिन मनी नहीं मिलने से जन वितरण विक्रेता परेशान
आरा, जून 11 -- पीरो, संवाद सूत्र। अक्टूबर 2025 से जून 2026 तक का मार्जिन मनी नहीं मिलने से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने भोजपुर डीएम को पत्र लिखकर मार्जिन मनी का भुगतान कराये जाने का अनुरोध किया है। तेजनारायण सिंह, मोहम्मद अनवर खान, जुबैर खान, जहांगीर खान, फिरोज खान और धरीक्षण साह समेत सैकड़ों विक्रेताओं ने राज्य खाद्य निगम के महाप्रबंधक के अलावा खाद्य उपभोक्ता और संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि मार्जिन मनी नहीं मिलने से राशन वितरण का काम परेशानी का सबब बन गया है। पैसे के आभाव में जन वितरण प्रणाली विक्रेता बीमार चल रहे हैं। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे विक्रेताओं की हालत भी गंभीर हो गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.